Shopify का परिचय
Shopify में आपका स्वागत है! चाहे आप नया व्यवसाय शुरू कर रहे हों या किसी मौजूदा व्यवसाय को Shopify पर ले जा रहे हों, आप यहां और ज़्यादा जानकारी पा सकते हैं।
फ़्री ट्रायल के लिए रजिस्टर करने के बाद, Shopify का इस्तेमाल शुरू करने के लिए शुरूआती सेटअप गाइड को फ़ॉलो करें। इस गाइड में उन मुख्य कामों के लिए सिलसिलेवार ट्यूटोरियल दिए गए हैं जिन्हें आपको बिक्री शुरू करने से पहले पूरा करना होगा। शुरूआती सेटअप गाइड के अलावा, आप अपनी प्रगति को ट्रैक करने के लिए सेटअप चेकलिस्ट प्रिंट कर सकते हैं।
अगर आप अपना स्टोर Shopify पर ले जा रहे हैं, तो आज ही अपने स्टोर का माइग्रेशन शुरू करें।