गोपनीयता
Shopify, व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा करने में दृढ़ता से विश्वास करता है और यह समझता है कि ऐसा करना आपके ग्राहकों का विश्वास और भरोसा बनाए रखने में आपकी मदद करने के लिए महत्वपूर्ण है। Shopify ने अपने प्लैटफ़ॉर्म को इस तरह से डिज़ाइन किया है, जिससे आप अपने ग्राहकों को उनकी व्यक्तिगत जानकारी के बारे में पारदर्शिता और नियंत्रण ऑफ़र कर सकते हैं। Shopify का मानना है कि आपके लिए इसके प्लैटफ़ॉर्म का इस तरह से इस्तेमाल करना आसान होना चाहिए, जो दुनिया भर के गोपनीयता और डेटा सुरक्षा कानूनों का अनुपालन करता हो। ज़्यादा जानकारी के लिए Shopify की गोपनीयता नीति और Shopify डेटा प्रोसेसिंग समझौते को देखें।
Shopify, आपको सफलता के लिए तैयार करने के लिए हर संभव प्रयास करता है, लेकिन कुछ कदम ऐसे भी हैं, जो आपको खुद उठाने होंगे। अगर आपके पास इस बारे में विशिष्ट कानूनी सवाल हैं कि आप पर कौन से कानून लागू होते हैं या आपके व्यवसाय से जुड़े कोई खास सवाल हैं, तो किसी ऐसे स्थानीय वकील से सलाह लें जो डेटा सुरक्षा कानूनों से परिचित हो।